केला खाने के फायदे एवं नुक्सान
नमस्कार दोस्तों, क्या आप जानते हैं केला खाने के फायदे एवं नुक्सान और इसमें मौजूद तत्व के बारे में अगर नहीं तो।
आज मैं आपको अपनी इस नयी पोस्ट में केला खाने के फायदे एवं नुक्सान और उनमें मौजूद तत्व के बारे में कुछ ऐसी जानकारी दूंगी जिसे आपको बहुत फायदा होगा।
इसमें मैं आपको केला खाने के फायदे, नुकसान, कैसे खाना चाहिए, केले के अंदर मौजूद तत्व तथा किसको नहीं खाना चाहिए इत्यादि बताऊँगी।
आज मैं आपको अपनी इस नयी पोस्ट में केला खाने के फायदे एवं नुक्सान और उनमें मौजूद तत्व के बारे में कुछ ऐसी जानकारी दूंगी जिसे आपको बहुत फायदा होगा।
इसमें मैं आपको केला खाने के फायदे, नुकसान, कैसे खाना चाहिए, केले के अंदर मौजूद तत्व तथा किसको नहीं खाना चाहिए इत्यादि बताऊँगी।
जैसा की आप सभी जानते ही है कि केला एक ऐसा फल है जो हर मौसम में आसानी से हर जगह उपलब्ध होता है। क्या आप जानते है कि केले के पेड़ सबसे पहले रेनफॉरेस्ट के मध्य में पैदा हुए थे।
केला खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही स्वास्थ्यकारी भी। शुरुआती दौर में केला जमीन की तरफ बढ़ता है लेकिन कुछ ही समय बाद जिस तरह से पेड़ों की सूरज की तरफ बढ़ने की प्रवृति होती है उसी तरह केला भी सूरज की तरफ बढ़ने लगता है जिस वजह से उसका आकार भी टेढ़ा हो जाता है।
तो चलिए जानते हैं केला खाने के फायदे एवं नुक्सान और उनमें मौजूद तत्वों के बारे में।
केले के अंदर मौजूद तत्व
केले में :- विटामिन A, खनिज, ग्लूकोस, फ्रक्टोज़, सुक्रोज़, पोटाशियम, फाइबर, थाईमिन, नियासिन, रिबोफ्लेविन, फोलिक एसिड, विटामिन B, विटामिन C, कार्बोहाइड्रेट, B6, आयरन, कैल्शियम, मैगनिशियम इत्यादि पाए जाते हैं।
केला खाने के फायदे
दिल की बीमारी
- दिल की बीमारियों में केला अत्यन्त लाभकारी होता है। इसके अंदर पोटेशियम होता है जो एक खनिज इलेक्ट्रोलाइट से समृद्ध है जो हृदय की सेहत के लिए लाभकारी है।
- नियमित केला खाने से रक्तचाप जैसी गंभीर समस्या को रोका जा सकता है।
अल्सर के रोगों में फायदेमंद
- पेट के रोगों में केला फायदेमंद माना जाता है। इसमे अल्सर जैसी बीमारियों को खत्म करने के गुण उपलब्ध होते हैं। केले में प्रोटीज़ अवरोधक होते हैं जो कि पेट में बैक्टीरिया को खत्म करने में सहायता करते हैं।
अनियमित मल त्याग
- अनियमित मल त्याग एक ऐसी स्वास्थ्य समस्या है जो कि आसानी से केले का नियमित सेवन करने से हल की जा सकती है।
वजन कम करने में सहायक
- केला का रोजाना सेवन वजन कम करने में सहायक है।
दस्त में केला फायदेमंद
- दस्त में केला खाने से फायदा होता है। क्योंकि इसमें पेक्टिन नामक तत्व होता है जो केले में पाए जाने वाला घुलनशील फाइबर है। यह आंतों में तरल पदार्थ को अवशोषित करने में मदद करता है।
आँखों के रोगों की बीमारी
- केले में विटामिन A होता है यह वसा में घुलनशील पदार्थ है जो कि आँखों के रोगों के लिए स्वास्थ्यकारी है। जो रतौंधी के खतरे को भी कम कर देता है।
एनीमिया में फायदेमंद केला
- एनीमिया से पीड़ित लोगो के लिए केले का सेवन अत्यंत लाभकारी होता है क्यूंकि इस रोग में मानव के शरीर में लौह तत्व की कमी हो जाती है।
मॉर्निंग सिकनेस
- केला खाने से मॉर्निंग सिकनेस दूर होती है इसके रोजाना सेवन से यानि रोज 1 केला खाने से इसकी समस्या से आप दूर हो सकते है ऐसा ज्यादातर गर्भवती महिलाओं में देखा जाता है।
खुजली होना, लाल पड़ जाना एवं सूजन में फायदेमंद
- अभी तक आपने केले के फायदे के बारे में पढ़ा लेकिन केले के छिलके के बारे में ये बहुत ही कम जानते है की यदि मच्छर के काटने से खुजली होना, लाल पड़ जाना एवं सूजन आ जाने पर इसके छिलके के अंदर की तरफ के हिस्से को रगड़ने से इस समस्या से भी छुटकारा मिल जाता है।
अवसाद में फायदेमंद
- केला खाने से अवसाद से पीड़ित लोग जल्द स्वस्थ हो जाते है।
सीने की जलन
- केला खाने से सीने की जलन से जल्द राहत मिलती है।
यादश्त शक्ति बढ़ाने में
- केला यादश्त शक्ति बढाता है।
हड्डियों को मजबूत
- केले में कैल्शियम होने के कारण यह हड्डियों को मजबूत करता है।
चेहरे की कांति
- केला चेहरे की अशुद्धियों को निकाल कर चेहरे की कांति बढ़ाता है।
ब्लड-शुगर लेवल को कंट्रोल
- केला ब्लड-शुगर लेवल को कंट्रोल करता है इसलिए इसका नियमित सेवन करना चाहिए।
पौधों की अच्छी खाद के रूप में
- केला एवं केले का छिलका न सिर्फ मानव के स्वास्थय के लिए लाभदायक है बल्कि यह दूसरे पेड़-पौधों के बढ़ने में भी सहायक है। छिलके को पानी में रात भर भिगो कर रखें और अगली सुबह इसको मिट्टी में मिला दे यह पौधों की अच्छी खाद के रूप में कार्य करेगा।
केले के नुक्सान
केला वेशक अत्यधिक पौष्टिक एवं लाभदायक है लेकिन कुछ लोग इसके फायदे देख कर ये भूल जाते है की इसका अनियमित एवं एक ही बार में अत्यधिक सेवन करने से ये कितना हानिकारक सिद्ध हो सकता है तो आइये जानते है केले के नुकसान के बारे में:-
माइग्रेन का कारण
- केले में एमिनो एसिड टायरोसिन होता है जो शरीर को टायरामिन में परिवर्तित करता है। टायरामिन कुछ लोगों में माइग्रेन का कारण हो सकता है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि आप केले को अपने आहार से बाहर निकाल दे। यदि आप माइग्रेन से पीड़ित है तो इसका सेवन अपने चिकित्सक से सुनिश्चित करके ही करें।
- यदि आप केले को बिना परिपक्व हुए अर्थात अपरिपक्व केला खा लेते है तो ऐसे में आपको पेट दर्द का सामना करना पड़ सकता है।
कब्ज़ की शिकायत
- कच्चे अथवा हरे केले प्रतिरोधी स्टार्च में समृद्ध हैं, जो कब्ज का खतरा बढ़ा सकते हैं। अत्यधिक केले खाने से कब्ज़ की शिकायत हो सकती है इसलिए एक बार में ज्यादा केलों का सेवन न करें।
दंत संबंधी समस्याएं
- केले में शुगर की मात्रा अणिक होती है इसलिए इसे ज्यादा खाने दंत संबंधी समस्याएं हो सकती है।
रक्त वाहिकाओं को पतला हो जाना
- केला शरीर की रक्त वाहिकाओं को पतला करता है, जिसकी वजह से खून का बहाव धीमा होने लगता है।
तंत्रिका के क्षति होने का खतरा
- तंत्रिका के क्षति होने का खतरा बहुत बढ़ जाता है।
दांत के टूटने की संभावनाएं
- केले में स्टार्च की मात्रा अधिक होने से यह दांतो में लग कर उनमे कैविटी पैदा कर देता है जिससे दांत के टूटने की संभावनाएं बढ़ जाती है।
केला कैसे खायें
यदि आप एक स्वस्थ जीवन की शुरुआत करना चाहते है तो सुबह के नाश्ते में केले को खा सकते है ये पोष्टिकता एवं लाभों से भरपूर होता है।
परन्तु इसे खाली पेट न खाएं यदि आप इसे खाली पेट लेंगे तो इससे आपको कई गंभीर पेट की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
इसलिए इसको खाने से पहले कोई अन्य फल या सूखे मेवे जरूर खाएं जिसकी वजह से शरीर में अम्लीय पदार्थों की मात्रा में गिरावट आती है।
इसलिए इसको खाने से पहले कोई अन्य फल या सूखे मेवे जरूर खाएं जिसकी वजह से शरीर में अम्लीय पदार्थों की मात्रा में गिरावट आती है।
केले के अंदर कैल्शियम और मैग्नीशियम होने की वजह से ये रक्त में मात्रा के संतुलन को बिगाड़ सकता है इसलिए इसको खाने से पहले कोई अन्य फल या सूखे मेवे खाने आवश्यक है।
केला किसे नहीं खाना चाहिए
- जिन लोगो को मोटापे की शिकायत रहती है वे इनका सेवन कम से कम करे क्यूंकि केले में अधिक मात्रा में कैलोरी पाई जाती है जो मोटापे को बढ़ाती है।
- केले में पोटैशियम होने की वजह से जिन लोगो को इसको लेने से तकलीफ होती है वह इसका सेवन न करें क्यूंकि ये दिल की धड़कन को असामान्य कर देता है जो सेहत के लिए लाभदायक नहीं है।
- जिन लोगो को माइग्रेन की समस्या होती है वे लोग इसका कम से कम सेवन करे क्यूंकि इसमें थाइमिन नाम का तत्व होता है जो माइग्रेन की समस्या को धीरे धीरे और गंभीर कर देता है।
- जिन लोगो को डायबटीज़ की बीमारी हो वे केले न खाएं क्यूंकि इसमें शुगर एवं कार्बोहाइड्रेट अधिक मात्रा में मौजूद होता होती है।
- जिन्हें पहले से ही किसी चीज़ से शरीर की त्वचा पर एलर्जी हो वे लोग इसका सेवन न करे क्यूंकि ये उनको बढ़ाने में मदद करता है इसलिए इसके भी सेवन से बचें।
- जिन लोगो को दिमाग से सम्बंधित बीमारी हो वे लोग भी इसके सेवन से बचें क्यूंकि इसके अन्दर बी 6 मौजूद होता है जिससे धमनियों को क्षति पहुँचने का खतरा बन जाता है।
निष्कर्ष
अंत में, जैसा की आप सभी ने जाना पौष्टिकता से भरे केलों के बारे में। आपको केला खाने के फायदे एवं नुक्सान और उनमें मौजूद तत्व के बारे में जान कर अच्छा लगा होगा।
कई लोग केला खाने के फायदे को देख कर इतने आकर्षित हो जाते है की बिना सोचे समझे उसका अत्यधिक सेवन करने लगते है जिससे उन्हें बाद में कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
आज एक नयी जानकारी के साथ आपकी समस्याओं को जड़ से खत्म करने के लिए इस पोस्ट को ध्यान पूर्वक पढिये और स्वस्थ रहिये।
इनके अंदर मौजूद तत्व बहुत ही लाभकारी है लेकिन इनका इस्तेमाल भी एक सीमा तक ही उचित है।
इनके अंदर मौजूद तत्व बहुत ही लाभकारी है लेकिन इनका इस्तेमाल भी एक सीमा तक ही उचित है।

5 टिप्पणियाँ
👍👍👍👍
जवाब देंहटाएंGood read
जवाब देंहटाएंGood ,please visit my blog
जवाब देंहटाएंhttps://easylifemukesh.blogspot.com/2020/06/meditation-meditation.html
Good post
जवाब देंहटाएंInformative
जवाब देंहटाएंPlease do not enter any spam link in the comment box.