आयुर्वेद में गुड़ को गुणों की खान की संज्ञा दी गई हैं। गुड़ एक गुणकारी औषधि है। आयुर्वेद के अनुसार यह माना जाता है कि गुड़ जितना पुरानाऔषधीय दृष्टि से उतना ही गुणकारी होता है।
भारतीय संस्कृति में गुड़ का एक विशिष्ट स्थान हैं। बात चाहे शुभ कार्यों की हो या अन्य कोई शुभ प्रसंगगुड़ के बग़ैर काम नहीं चलता क्यूंकि इसे भी पूजा-पाठ में पवित्र माना जाता है। 
आज कल लोग चीनी का इस्तेमाल करते है लेकिन उन्हे ये नही पता होता कि पूजा में गुड़ किस लिये उपयोग में लाया जाया करता था।
आज में आपको इस ब्लॉग में "गुड़ एक गुणकारी औषधि" इसकी कुछ ऐसी बाते बताना चाहूँगी जो शायद ही सभी को पता हो 
आशा करती हूँ  कि इसको पढ़ने के बाद आप भी इसका भरपूर फायदा उठाएंगे और दूसरों को भी खाने की सलाह देंगे।
गुड़ एक ऐसी औषधि है, जो ज्यादातर विकारों को जड़ से ख़त्म करने के काम आती हैइसके अंदर सबसे अधिक मात्रा में ग्लूकोस पाया जाता है जो रक्त में मौजूद लौह तत्व को बढ़ाने में सहायक होता हैं 
ऐसी ही बहुत-सी जानकारियाँ आज आपको पता लगेंगीतो चलिए जानते है कि गुड़ एक गुणकारी औषधि कैसे हैं

गुड़ एक गुणकारी औषधि, गुड़ खाने के फायदे

गुड़ में पाए जाने वाले तत्व

गुड़ रासायनिक तत्वों से परिपूर्ण हैइसके अंतर्गत विटामिन-Bप्रोटीनचिकनाईशर्कराकैल्शियमफास्फोरस और आयरन होता हैं। 
गुड़ में मूत्र विकारों को दूर करने का अत्यंत तथा अद्भूद गुण हैं। 
गुड़ में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम होता है जो दांतों और हड्डियों के लिए अवश्यक होता है।

गुड़ एक गुणकारी औषधि का सेवन तथा लाभ

  • इसका सेवन सर्दियों में करना बहुत लाभदायक सिद्ध होता है। यदि पेशाब करते वक्त आपको परेशानी होती है या रूकावट होती हैतो गुड़ को दूध या पानी के साथ लें उससे आपकी वह समस्या भी खत्म हो जायेगी।
  • यदि बच्चा रात को सोते समय बिस्तर को गीला करता हैतो उसे गुड़ में काला तिल मिला कर देने से यह समस्या भी जड़ से दूर हो जाएगी
  • जिन लोगो को कब्ज की शिकायत हो उन्हें गुड़ का सेवन अवश्य करना चाहिएयह एक कब्ज़नाशक औषधि है।
  • खाज-खुजली को खत्म करने के लिए गुड़ का सेवन लाभदायक होता है।
  • यदि कफ अधिक बनता हो तोगुड़ के साथ अदरक का सेवन करना चाहिए इससे कफ का नाश होता है।
  • जिनका पाचन तंत्र कमज़ोर हो और गैस बनने की शिकायत रहती हैउन्हें भोजन के बाद थोड़ा गुड़ खाना चाहिए यह भोजन को पचाने में कारगर होता हैं। सामान्य रखने के लिए नियमित रूप से अल्पमात्रा में गुड़ का सेवन करना चाहिए।
  • सर्दी खांसी होने पर अदरक के साथ गुड़ का सेवन करने से तुरन्त लाभ होता है।
  • यदि गला बैठ जाए, तो चावल में गुड़ को मिला कर खाने से यह ठीक होने लगता है।
  • अस्थमा की शिकायत हो तो गुड़ में काले तिल मिला कर खाने से लाभ होता है।
  • पित्त की शिकायत होतो गुड़ के साथ हरड़ का सेवन करने से इसकी बीमारी ठीक होती है
  • वात के रोग से पीड़ित हैं तोगुड़ के साथ सौंठ का सेवन लाभदायक होता है।
  • रक्त की कमी से हमेशा निजात पाने के लिए गुड़ का सेवन करे इससे रक्त की मात्रा में वृद्धि होती है।
  • गुड बच्चों के संतुलित शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए बहुत आवश्यक हैइसके नियमित सेवन से बच्चों में स्फुर्ति का आगमन होता हैं।
  • कोई भी व्यक्ति नहीं चाहता कि उसके चेहरे या शरीर पर बुढापा जल्दी आये, हर कोई जवान रहने की उम्मीद लगता है तो उनके लिय यह अत्यंत लाभदायक है। 
  • गुड़ का रोजाना सेवन करने से बुढ़ापा देर से दस्तक देता है।
  • गुड़ से चेहरे पर झुर्रियाँ नहीं पड़ती यदि चेहरे पर झुर्रियां है तो यह उसको भी धीरे धीरे जड़ से खत्म करके चेहरे की कांति  को  बढ़ाता है और उसको सूंदर रखने में मदद करता है
  • गुड़ दांतों और हड्डियों के लिए लाभकारी है क्यूंकि इसमें कैल्शियम पाया जाता है जो दांतों और हड्डियों की मजबूती के लिए जरुरी होता है।
  • गुड़ में ग्लुकोज निहित होने के कारण शीघ्र ही मांसपेशियों को ताकत प्रदान करता है
  •  माइग्रेन का दर्द सताए तो सुबह सूर्योदय से पहले 10gm गुड़ में 5gm घी मिला कर खाएइससे माइग्रेन के दर्द में राहत मिलेगी।
  • पेचिस में पके केले के साथ थोड़ी गुड़ और दही को मिला कर खाने से आराम मिलता है।
  • ज्यादातर बच्चों के पेट में कीड़े पड़ जाते है, खाना ढंग से न पचने के कारण तो उनके लिए, गुड़ में अजवायन चूर्ण मिला कर खिलाने से पेट के कीड़े मर जाते हैं।
  • गुड़ खाने से तुरंत उर्जा या शक्ति मिलती है तथा शरीर की थकान भी दूर हो जाती है क्यूंकि इसमें ग्लूकोज की मात्रा अधिक होती है जो हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में सहायक होता हैं
  • गुड़ का नियमित सेवन रक्त की अशुद्धियों को निकाल कर उसको शुद्ध करने में सहायता करता है। ये रक्त से टॉक्सिन नामक तत्व को दूर करता है 
  • शरीर को पुष्ट तथा तंदरुस्त बनाता है तथा शारीरिक कमजोरी को दूर भगाने में भी मदद करता है इसलिय गुड़ को रोजाना खाना चाहिए।
  • गुड़ में आयरन यानि लौह तत्व से पूर्ण होता है जो रक्त निर्माण में लाभकारी होता हैचूँकि गुड़ व्यक्ति को स्वस्थ एवं निरोग रखता है इसलिय व्यक्ति दीर्घायु होता हैं। 

उपर दिए गए सभी बिंदुओं में गुड़ खाने के फायदे के बारे में बताया गया है।

निष्कर्ष

हमारे बड़े बुजुर्ग हमेशा गुड़ का ही इस्तेमाल क्यों करते थेक्कर तो उनके समय भी होती थी, क्यूंकि गुड़ एक गुणकारी औषधि है 

इसके बहुत फायदे है और ये कई बीमारियों से भी हमारी रक्षा करता है आशा करती हूँ की इसका जवाब भी आपको इस ब्लॉग में मिल गया होगा

अंत में, जो भी आज जानकारी मैंने आपको प्रदान करी है आप उसका जितना हो सके उतना फायदा उठाइए

जो भी आपको शरीर को लेकर परेशानियाँ है इस औषधि का इस्तेमाल करके हमेशा के लिए रोग मुक्त होकर स्वस्थ रहें तथा औरों को भी अच्छी आदतें अपनाने की सलाह दे 

अपने आहार के बाद गुड़ को शामिल करना न भुले यदि आप स्वस्थ रहेंगे तभी आप दूसरों को रख पाएंगे इसलिए आज से इस नियम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें