लहसुन के स्वास्थ्यकारी नुस्खे | lahsun ke swasthya ke nuskhe
आज में आपको हमारे आयुर्वेद की किताब अष्टांग रिदम जो कि वाग्भट ऋषि ने आज से हज़ारों साल पहले लिखी थी, के बारे मे बताऊँगा।
क्या आप जानते है लहसुन के स्वास्थ्यकारी नुस्खे के बारे में? सिर्फ कच्चा लहसुन खाने से आप कितनी बिमारियों से बच सकते है अगर नहीं, तो आज मैं आपको बताऊंगा कि यह आपको किन-किन बीमारियों से बचाएगा। सर्दियों में इसका सेवन करना चाहिए क्यूँकि कई बार यह गर्मियों में जलन पैदा कर देता है।
आपको मैं आज इस भी बारे में बताउंगी कि लहसुन का प्रयोग कब और किस को करना चाहिए और इसे कैसे लेने से जल्द फायदा होगा।
आज कल के दौर में किसी के पास इतना समय ही नहीं होता की अपने स्वास्थय का ध्यान सही से रख पाए, दौड़ भाग भरी जिंदगी में काम करके इतने थक जाते है की उन्हें स्वस्थ्य की तरफ सोचने का ध्यान ही नहीं जाता।
![]() |
लहसुन के स्वास्थ्यकारी नुस्खे और लहसुन के फायदे।
- अगर आप सर्दी जुखाम से पीड़ित रहते है, तो इसका उपाय लहसुन में छुपा है, जी हां कच्चे लहसुन के अंदर एन्टीबैक्टिरीअल और एंटीवायरल प्रॉपर्टीज होती है, जिसकी वजह से खांसी जुखाम में फायदा मिलता है।
- इसका नियमित सेवन करने से शरीर को गर्मी मिलती है जिसकी वजह से सर्दियों में ठंड भी कम लगती है।
- जिन लोगो के पेट में एसिड या गैस की समस्या रहती है, उन्हें भी कच्चे लहसुन के प्रयोग को जीवन में अपनाना चाहिए यह पेट में पल रहे बैक्टीरिया को ख़त्म करता है पेट की समस्या भी खत्म हो जाती है और भूख भी बढ़ती है जिससे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। ऐसी समस्या बूढ़ों और बच्चों में ज्यादातर पाई जाती है इसलिए बच्चों को शुरुआत से ही इसकी अच्छी आदत डलवाएं।
- अगर किसी को हाई ब्लड प्रेशर यानी उच्च रक्तचाप है तो आपको भी कच्चा लहसुन खाना चाहिए क्यूंकि कच्चे लहसुन में एलीसन नाम का पदार्थ होता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है।
- यह कोलेस्ट्रोल कि मात्रा कम करता है और हाई कोलेस्ट्रोल को बढ़ने से रोकने में मदद करता है।
- दिल से सम्बंधित बीमारियां भी कम होती है।
- हड्डियों के दर्द में, पीठ, घुंटने और कमर के दर्द से छुटकारा दिलाता है
- जिस तरह से हमारे यहाँ का वातावरण इतनी तेजी से विषैला होने के कारण प्रदूषण बढ़ता जा रहा है तो सभी को इसका सेवन करते रहना चाहिए ताकि भावी समय में इससे बचा जा सके। इस बढ़ते प्रदुषण की वजह से कई लोग फेफड़ों के कैंसर के शिकार हो चुके है और हो रही है, तो जब आप कच्चा लहसुन रोज खाते है तो इससे आपकी पाचन क्षमता बढ़ती है और आप ऐसी कई गंभीर बीमारियों से भी बचे रहते है।
- जिस तरह लौंग दांतों के दर्द के लिए बढ़िया है उसी तरह लहसुन भी दांतों के दर्द में फायदेमंद है। लहसुन का पेस्ट दर्द वाली जगह पर लगाने से दर्द में आराम मिलता है। इसकी एन्टीबैक्टिरीअल प्रॉपर्टीज की वजह से दांतों में इन्फेक्शन होने के खतरे से भी बच जा सकता है।
- कच्चे लहसुन में एलीसन होता है जो धमनी में रक्त के बहाव को अच्छा करता है जिसकी वजह से आदमियो में इरेक्टाइल्स डिस्फंक्शन की समस्या बेहतर होती है, यह मेल हार्मोन लेवल को भी बैलेंस करता है।
- जिन लोगो को रक्त का थक्का यानि ब्लड क्लॉटिंग की समस्या रहती है उन लोगो को भी लहसुन की कच्ची कलियों का सेवन करना चाहिए क्यूंकि यह ब्लड क्लॉटिंग को रोकता है और खून को पतला करने में मदद करता है। ये सभी थे कच्चे लहसुन के स्वास्थ्यकारी नुस्खे।
तो अब चलते है की किन-किन परिस्थितियों में इन्हे नही खाना चाहिए
- जैसा की सभी जानते ही है कि लहसुन की तहसीर गरम होती है तो इनका सेवन गर्भवती महिलाओ को बिलकुल नहीं करना चाहिए।
- जिन लोगो कि सर्जेरी होने वाली हो तो वह इसको न खाएं क्यूंकि यह खून को पतला करता है जिसके सेवन से अन्दरूनी खून का बहाव हो सकता है।
- कच्चा लहसुन उच्च रक्त चाप वाले लोगो के लिए फायदेमंद है लेकिन यह निम्न रक्त चाप यानि लो ब्लडप्रेशर वालों के लिए नुकसान दायक तो जिन्हें लो ब्लड प्रेशर की समस्या है वो इसका सेवन ना करें ।
- जिनका लिवर कमजोर होता है उन्हें खाली पेट कच्चा लहसुन नहीं खाना चाहिए। लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा बहुत अधिक होती है जो कि कमजोर लिवर सहन नहीं कर सकता इसलिय जिन लोगो का लिवर थोड़ा भी कमजोर है वह इसका सेवन न करें ।
- लेहसुन जोड़ो के दर्द में भी कारगर सिद्ध होता है।
कच्चे लहसुन को खाने का सही तरीका और लहसुन के फायदे
- कच्चे लहसुन का प्रयोग रोज न करे बल्कि हफ्ते में 3 बार ही करे यानि एक एक दिन छोड़ कर 1-2 लहसुन की कलियाँ चबा-चबा कर 15 से 20 मिनट का समय लगा कर ही खाएं ये उनके लिए है जो वात प्रकर्ति के होते है, ऐसा करने से वात से जुड़े हर रोग जड़ से खत्म हो जाते है। सुबह खाली पेट कच्चे लहसुन को गुनगुने पानी के साथ ले।
- जो लोग कच्चे लहसुन को नहीं खा पाते वो लहसुन को भून कर या सब्जी में डाल कर भी इसका सेवन कर सकते है लेकिन अगर आप इसका सुबह खाली पेट खाए तो इसका जल्द असर देखने को मिलता है।
- सरसो के तेल को अच्छे से गर्म करके उस में लहसुन की 3-4 कलियों को अच्छे से भून ले और तब तक ठंडा होने दे जब तक वो गुनगुना न हो जाये उसके बाद उसको अपने जोड़ो पर मालिश करे इससे जोड़ो के दर्द में आराम मिलता है।
- कई लोगो को इसकी तेज महक बर्दाश्त नही होती तो उनके लिय में यही कहूंगी कि वो लहसुन की चटनी बना कर खायें क्यूंकि इसका सेवन बहुत लाभकारी है लेकिन जो सावधानी आपको बरतने को कहा गया है उसका भी ध्यान रखे।
- गठिया रोग में सुबह खाली पेट शुद्ध गाय के दूध में 2 लहसुन के साथ अच्छे से उबाल कर पीने से इसकी समस्या भी दूर हो जाती है।
- अगर आपको दाद खाज खुजली की समस्या बढ़ गई है तो करेले का रस 1 चम्मच और लहसुन का पेस्ट मिलाकर वह लगाना है जहां पर दाद खाज की समस्या है, उसमे तुरंत आराम मिलता है और यह समस्या जड़ से खत्म हो जाती है।
निष्कर्ष
यह सब लहसुन के स्वास्थ्यकारी नुस्खे थे। मै आशा करता हूँ की आपको ये लहसुन के स्वास्थ्यकारी नुस्खे पसंद आये हो और आप इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिये ताकि आपके परिवार और दोस्तों को भी इसके लाभ पता हो।
आप कमेंट कर के हमे बता सकते है की आपको लहसुन के स्वास्थ्यकारी नुस्खे की जानकारी कैसी लगी।

0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box.