Badam ke fayde aur nuksaan

क्या आप जानते है कि बादाम कितने फायदेमंद होते हैअगर नहीं, तो आज में आपको इस ब्लॉग पोस्ट में बहुत ही असरदार और बादाम के फायदे और नुक्सान के बारे में बताना चाहूँगी। 

आप इनका सेवन कच्चा या पक्का जैसे आपको पसंद है वैसे कर सकते हैं

बादाम जो आप खाते है ये मध्य पूर्व देश से आते है। ये बहुत ही कॉमन नट है जो हर घर में पाया जाता हैआपको शायद वो सब बाते पता नही होगी जो आज में आपको बताने जा रही हूँ 


बादाम के फायदे और नुक्सान


गर्मियों में आप भीगे बादाम को खा सकते है लेकिन उनकी मात्रा सिर्फ 6-7 होनी चाहिए तथा  बच्चो को 2 से 3 बादाम आप दे सकते है क्यूंकि हर बच्चों की पाचन क्षमता अच्छी नहीं होती इसका ध्यान रखे

जब भी आप सुबह बादाम खाये तो उसको अच्छे से चबा कर खाए और उसके बादगिलास पानी पी कर कोई शारीरिक काम करे या जिम जाये उसके बाद ही आप नाश्ता करें

इस ब्लॉग में आपको बादाम के फायदे, बादाम को खाने का सही तरीकाइसे किसको खाना चाहिए तथा कब खाना चाहिए इन सभी के बारे में बताऊँगी। आइये अब इनके बारे में जानिए कि सिर्फ कुछ ही बादाम नियमित खाने से आपके शरीर में कितने सारे पदार्थों की कमी की पूर्ति हो सकती है

बादाम के फायदे

सिर्फ 100 ग्राम बादाम में पोषण की मात्रा

ऊर्जा {Energy}                         884.1kcal
प्रोटीन {Protein}                       21.22gm 
विटामिन {Vitamin}                 A, B1, B2, B3, B5, B6, B9, E, K
कैल्शियम {Calcium}               {26%} 264mg
आयरन {iron}                          {29%} 3.72mg
मैग्नीशियम {Magnesium}       {75%} 268mg
मैंगनीज {Manganese}            {109%} 2.285mg
फॉस्फोरस {Phosphorus}          {69%} 484mg
पोटैशियम {Potassium}            {15%} 705mg
जिंक {Zink}                              {32%}
फोलेट {Folate}                        {B9} {13%}
विटामिन {vitamin E}{175%} 26.2mg तथा {Minerals} ये सभी पदार्थ बादाम पाये जाते हैं

बादाम के फायेदे

बादाम खाने के बहुत ही फायदे हैं चलिए जानते हैं कि बादाम खाने के फायदे क्या क्या है।  
  • बादाम में बहुत सारा स्वास्थ्यकारी Monounsaturated fat, फाइबरप्रोटीन पाया जाता है। ये बहुत ही अच्छे साधन है एंटीऑक्सीडेंट के इनके छिलके में सबसे ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है जिन्हे हम सब कूड़ा समझ कर फेक देते हैं 
  • ये एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाती है जिससे मॉलिक्यूलर कोशिका को क्षति होती है इसके साथ-साथ कैंसर और बुढापा भी ख़त्म करता है। इसलिय अब से उसका छिलका फेंके उसे जरुर खाये
  • बादाम हमारे दिमाग के लिए सुपर ब्रेन फूड का काम करता हैजो हमारे दिमाग को तेज और स्वस्थ बनाते हैं  इसलिए इनका नियमित प्रयोग करते है
  • बादाम में बहुत अधिक मात्रा में विटामिन E पाया जाता है जो हमारे सेल मेम्ब्रेन को क्षति होने से बचाते हैं। बादाम के फायदे बहुत है जिनमे से यह मुख्य है। 
  •  विटामिन E बालों और त्वचा को भी स्वस्थ रखते हैं। बादाम आपके पेट को भी पतला करने में मदद करता है
  •  इनमे प्रोटीन है जो Muscles के बढ़ोतरी करने में मदद करता है
  •  ये पेट के आस पास की चर्बी और आपके BMI को कम करता है  
  • बादाम अतिरिक्त वजन को कम करने में सहायक हैं।
  • बादाम खाने से भूख कम लगती है और ओवरआल केलोरी इन्टेक कम होता है। 
  • बादाम एक कार्ब्स कम हैप्रोटीन और फाइबर ज्यादायदि आपको भी बादाम के फायदे देखने है तो उसको छिलका समेत ही ग्रहण करें
  • बादाम ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करता है। इनमें बहुत सारा मैग्नीशियम हैजो ब्लड शुगर कंट्रोल करता है इसलिय ये डायबटीज़ मे बहुत ही फायदेमंद है।
  • बादाम में बहुत ही सारे पोषक तत्व होने के कारण इनमें लिपिड लेवल ठीक रहते हैं। इसलिय दिल की बीमारी वालों के लिए भी यह बहुत फायदेमंद है।
  • गर्भावस्था में जिन महिलाओं को बादाम से एलर्जी नहीं है वो भी 1/4 कप बादाम ले सकती है और डाइट में शामिल कर सकती हैजो आपके होने वाले बच्चे की सेहत को ठीक रखेगा 

बादाम के नुकसान

बादाम के फायदे के साथ साथ इसकी अधिकता एवं तहसीर गर्म होने के कारण नुकसान भी है 

जैसा की हर कोई आपको रोजाना बादाम खाने की सलाह जरूर देता होगा लेकिन ज्यादातर लोगो को यह पता नहीं होता की हर उम्र के व्यक्ति को इसका कितना रोजाना सेवन करना चाहिए 

इसलिय बादाम को अक्सर लोग एक मुट्ठी भर कर खा लेते है बिना ये जाने की बादाम के नुकसान हो सकते हैं। 
  • बादाम की अत्यधिकता आपके शरीर की समस्याओं को और बढ़ाने में सहायक है इसलिए इसका उतना ही सेवन करे जितनी आपके शरीर को आवश्यकता हो। 
  • बादाम का अत्यधिक सेवन करने से डायरियाकमजोरी एवं आँखों का रोग होने की सम्भावना है क्यूंकि बादाम में 25 mg विटामिन E होता जो कि लगभग 2 से 3 दिन की खुराक के बराबर है। 
  • सदैव कड़वा एवं कच्चे बादाम खाने से बचे क्यूंकि इसमें एक तरह का विषैला पदार्थ जैसे हाइड्रोसाइन एसिड होता है
  • पाचन की समस्या, यदि आप बादाम का असिमित प्रयोग खाने में कर रहे है तो इससे आपकी पाचन क्रिया पर बुरा असर पड़ेगा बादाम में फाइबर अधिक होने की वजह से कब्ज की शिकायत हो जाती है। अगर आप नियमित बादाम का सेवन करते है तो आपको पानी ज्यादा पीना चाहिए ताकि पाचन संबंधी समस्या हो।
  • वजन का बढ़ना, बादाम में वसा(फेट) एवं कैलोरी की मात्रा अधिक होने के कारण इसका असीमित सेवन मोटापे को बढ़ने में सहायक होगा यदि आप कैलोरी को समय समय पर नहीं बर्न करते तो।

बादाम खाने का सही तरीका

यदि आप बादाम के फायदे जल्द लेना चाहते है तो इनको बताये गए सही तरीके के साथ नियमित खाएं नीचे दिए गए बिंदुओं में बादाम खाने के सही तरीका बताया गया है
  • से 8  बादाम रोजाना खाने से आपका LDL कोलोस्ट्रोल लेवल  कम होने लगेगा रात भर बादाम को भिगो कर रखने से फायेदे बढ़ती है और पाचन भी ठीक रहता हैं।
  • बादाम का बहुत फायदे होते हैंइसमें ही कोलोस्ट्रोल पाया जाता है ही लैक्टो  और जिनको दूध पीना बिलकुल पसंद नहीं है उनके लिए यह बहुत अच्छा हैं।
  • बादाम का आटा ग्लूटन फ्री होता है इसलिए आप गेहूं के आटे की जगह भी इस्तेमाल कर सकते है जो की अत्यंत लाभकारी है।
  • बादाम में काफी तेल पाया जाता है लेकिन यह दो प्रकार का होता है एक मीठा तेल और दूसरा कड़वा मीठे तेल के बहुत फायदे है ये त्वचा और बालों के लिए बहुत ही लाभकारी है ये धुप का कालापनडार्क सर्क्युलेसझुर्रियाआँखों का कालापन और मेकअप को हटाने में मदद करता हैं।
  • कड़वे बादाम थोड़े छोटे एवं चौडे होते है कड़वे बादाम में कम मात्रा में जहर पाया जाता है इसलिए बच्चो से इसको दूर रखे और उन्हें खाने दें।
  • बादाम से आप मक्खन बना सकते है अगर आप मूंगफली का मक्खन नहीं खा पाते है तो आप इसका सेवन कर सकते हैं इनमे पीनट बटर से कही ज्यादा फाइबरकैल्शियमपोटासियमआयरनमेगनीज होता है और आधा ही सैचुरेटिड फैट 
  • बादाम के दूध से आप दही भी बना सकते हैं 6-7 बादमो का रोजाना सेवन करने से आप बादाम के सभी फायदे ले पाएंगे।
  • अब में आपको उस महत्वपूर्ण बात को बताने जा रही हूँ जो आज के समय में हर लड़की करना चाहेगी वो है अपनी पलकों को लंबा एवं घना करना इसके लिए आपको रोज रात में बादाम के तेल को सोने से पहले अपनी आँखों की पलकों पर लगाएं इसका नियमित इस्तेमाल आपको सुन्दर और स्वस्थ रखने में मदद करेगा।

 सावधानियाँ

गर्मियों में बादाम को ज्यादा मात्रा में बिना भिगोए खायें और जिन्हें इससे एलर्जी है वो इसके सेवन से बचे लेकिन जिन्हे ये फायदा करता है उनके लिए किसी औषधि से कम नहीं

बादाम का सेवन आप किसी भी समय कर सकते हैं।


आशा करती हूँ की आपको इस ब्लॉग पोस्ट में बादाम के फायदे, बादाम के नुकसान और बादाम खाने का सही तरीकों के बारे में जानकार अच्छा लगा होगा। जिससे अब आपको बादाम को खाने का उद्देश्य पता लग ही गया होगा। 

0 टिप्पणियाँ